जंगली हाथी ने कुएं में लगाई छलांग, इलाके में मच गया हड़कंप, चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जंगली हाथी ने कुएं में लगाई छलांग, इलाके में मच गया हड़कंप, चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के अनिगड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक जंगली हाथी अचानक खुले कुएं में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है जो कुछ दिन पहले रांची के हटिया इलाके में देखा गया था। वन विभाग लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में भेजने की योजना पर काम कर रहा था। लेकिन इसी बीच हाथी अनिगड़ा गांव पहुंच गया और वहां एक खुले कुएं में गिर पड़ा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है। बुलडोजर की मदद से खुदाई की जा रही है ताकि हाथी को कोई चोट पहुंचे बिना बाहर निकाला जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now