सेक्स रैकेट के फल फूलने से पहले ही पड़ी पुलिस की नजर.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में पति पत्नी बनकर जिस्मफरोशी का अवैध धंधा चला रहे दो युवकों सहित पांच युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में अरगोड़ा पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में नए नए चेहरे के युवक युवतियां लगातार आ जा रहे हैं। इसी के शक के आधार पर पुलिस निगरानी करने लगी और रविवार को मौका मिलते ही उस अपार्टमेंट के फ्लैट में जा पहुंचे जहां पर जिस्मफरोशी का अवैध धंधा फल-फूल रहा था।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लगातार इसकी सूचना मिल रही थी और इसी के आधार पर छापामारी की गई। पुलिस ने दो युवती और पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और ये लोग कब से इस धंधे में संलिप्त हैं इसकी पूछताछ की जा रही है, साथ ही पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि इस अवैध धंधे में और कितने लोग भी जुड़े हुए हैं। पूछताछ के क्रम में यही पता चल पाया है कि एक जमशेदपुर और एक पलामू के रहनेवाली है।

















