IMG 20210521 WA0082

डॉ अरुण मेंदिरत्ता के असामयिक निधन से झारखण्ड एथलेटिक्स संघ मर्माहत.

डॉ अरुण मेंदिरत्ता मेडिकल कमिशन के अध्यक्ष भारतीय एथलेटिक्स संघ (ए.एफ.आई.) से जुड़ कर भारतीय एथलेटिक्स को लगातार 25 वर्षो तक सेवा देने वाले इस कर्मठ अधिकारी के निधन पर झारखण्ड एथलेटिक्स के अधिकारी मर्माहत हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने बताया डॉ अरुण बहुत ही अच्छे इंसान थे इनके द्वारा एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई वर्षों से भारतीय एथलेटिक्स टीम की सेवा प्रदान की गई, साथ ही सब जुनियर, यूथ, जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्तर के सभी प्रतियोगिता में एज बेरीफिकेशन, डोपिंग, नो निडिल पॉलिसी समेत अन्य सराहनीय कार्य इनके द्वारा किया जाता था। इनका निधन ए. एफ. आई. के लिए भरपाई नहीं कर पाने वाली क्षति है।

इस दुख की घड़ी में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा, साई कोच विनोद सिंह,आलोक कुमार मिश्रा,संजय त्रिपाठी,जी. नारायण, आर पी गुप्ता, रामानंद खंडित,सुखेर भगत, फादर रामू , समेत संघ के पदाधिकारी एवम एथलेटिक्स परिवार इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

Share via
Share via