20260216 095512

लालू परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम: ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में दिल्ली कोर्ट में सुनवाई, लालू-राबड़ी होंगे पेश

नई दिल्ली/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। कथित ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव समेत कुल 41 आरोपियों पर आरोप तय किए जा चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार शाम ही लालू प्रसाद और राबड़ी देवी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों आज कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। पिछली सुनवाई (9 जनवरी 2026) में कोर्ट ने 41 आरोपियों पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13(1)(d) के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी, जबकि 52 अन्य लोगों को बरी कर दिया गया था। आरोप तय होने के बाद अब इस मामले में नियमित ट्रायल शुरू होने की संभावना है, जिसमें सीबीआई के सबूतों को चुनौती देने का मौका मिलेगा।

यह मामला 2004-2009 के दौरान लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते रेलवे में ग्रुप-डी नौकरियों के बदले जमीन हासिल करने के आरोपों से जुड़ा है। कोर्ट ने पहले इसे ‘क्रिमिनल एंटरप्राइज’ करार देते हुए कहा था कि रेल मंत्रालय को व्यक्तिगत साम्राज्य की तरह इस्तेमाल किया गया।

आज की सुनवाई में कोर्ट क्या कोई नया आदेश जारी करती है या ट्रायल की तारीख तय करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। लालू परिवार और राजद समर्थकों में बेचैनी है। फिलहाल कोर्ट के फैसले का इंतजार रहेगा।

Share via
Share via