20250826 073437

जमुनीचक में दर्दनाक हादसा: बेकाबू थार ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, चार की मौत

बाढ़ (बिहार) : बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक बेकाबू थार गाड़ी ने सड़क किनारे शौच के लिए जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बीते शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे परिवार पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी एक ही परिवार के थे। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बाढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Share via
Share via