20260315 134616

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान: मोटरसाइकिल रैली और नुक्कड़ नाटक से दी सड़क सुरक्षा की सीख

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को रोकना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान के दौरान नागरिकों को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करने, ट्रिपल राइडिंग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग न करने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया गया। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले गंभीर नुकसानों, जैसे दुर्घटना, चोटिल होना, मृत्यु और परिवार पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मोटरसाइकिल रैली रहा, जो बिरसा चौक से शुरू होकर अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक निकाली गई। रैली में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने रास्ते में लोगों को सड़क सुरक्षा के संदेश दिए। इसके अलावा, नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने व्यावहारिक तरीके से यातायात नियमों के महत्व को दर्शाया और दर्शकों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह नाटक लोगों के बीच काफी प्रभावी साबित हुआ और उन्होंने इसे सराहा।

कार्यक्रम में रांची नगर क्षेत्र के कई पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, स्थानीय थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि रांची में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित हो।

Share via
Share via