ढाई साल की मासूम की बाल्टी में डूबकर मौत, दादी की गैरमौजूदगी में हुआ हादसा
सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। बानो प्रखंड के बड़काडुईल पंचायत अंतर्गत मयंगसोर गांव में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची रामेश्वरी कुमारी की बाल्टी में पानी डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी दादी के साथ अकेली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर पर दादी के साथ थी। दादी बच्ची को कमरे में छोड़कर किसी काम से दूसरे कमरे में चली गईं। थोड़ी देर बाद जब दादी लौटीं, तो बाल्टी में पानी में बच्ची को डूबा हुआ पाया। तुरंत बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















