IMG 20210109 WA0058

दो विवाहिताओं ने गिरिडीह के महिला थाना में पति और ससुराल वालों के खिलाफ कराई दहेज उत्पीड़न का केस.

गिरिडीह : पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित दो विवाहिताओं ने गिरिडीह के महिला थाना में केस दर्ज कराई है। पहला मामला शहर के मकतपुर रोड निवासी रवीन्द्र गुप्ता की बेटी सरिता कुमारी का है। महिला थाना को दिए आवेदन में पीड़िता सरिता ने अपने पति बिहार के लखीसराय निवासी विकास कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल पहले सरिता की शादी विकास के साथ गिरिडीह में ही हुआ था। शादी के वक्त दहेज में छह लाख नगद के साथ कई उपहार भी दिया गया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक पीड़िता ससुराल में अच्छे से रहर रही थी। लेकिन कुछ महीनों बाद पीड़िता सरिता का पति विकास और सास मीना देवी समेत ननद-ननदोसी राकेश कुमार और बेबी देवी 15 लाख मायके से लाने का दबाव डालने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के साथ उसके पति ने मारपीट करना शुरु कर दिया। लेकिन गर्भावस्था में पीड़िता बर्रादश्त करते हुए ससुराल में रहने लगी। गर्भावस्था में रहते हुए आरोपी पति सरिता के साथ मारपीट करता रहा। इसकी सूचना पर पीड़िता के पिता रवीन्द्र गुप्ता उसे वापस गिरिडीह ले आएं। जहां कुछ दिनों बाद उसका पति भी गिरिडीह पहुंचा। और ससुराल में पैसे की मांग किया। इस दौरान पीड़िता ने जब समझाने का प्रयास की। तो आरोपी पति ने पीड़िता के घर पर ही धक्का दिया। इसे पीड़िता का गर्भपात हो गया। पति के इस रवैये से परेशान हो कर पीड़िता ने महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर दहेज प्रताड़ना का दुसरा मामला शहर के काली बाड़ी चाौक से जुड़ा बताया जा रहा है। काली बाड़ी चाौक निवासी प्रांजल प्रिया उर्फ रिशू ने आसनसोल निवासी अपने पति राजू बरनवाल, सास कांती देवी और ससुर चन्द्रशेवरी लाल बरनवाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता रिशू बरनवाल ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके पिता गंभीर बीमारी के मरीज है। इसके बाद शादी में मिला हुआ सारा जेवर पति और सास ने उसे छीन ली। विरोध करने पर कई बार पीड़िता के साथ पति ने मारपीट भी किया। पति समेत सास-ससुर पर आरोप लगाते हुए रिशू ने कहा कि गर्भवती होने के बाद भी कई बार भी पति द्वारा उसके मारपीट किया जाना जारी रहा। और एक दिन उसके पति उसे उसके मायके गिरिडीह लाकर छोड़ दिए। और उसके पिता से कर्ज चुकाने के नाम पर दो लाख लेकर फरार हो गया। इधर दोनों पीड़िताओं के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

गिरिडीह, दिनेश.

Share via
Share via