IMG 20210530 WA0054

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सात साल में कांग्रेस के 60 साल से अधिक कार्य इस देश में हुआ : दीपक प्रकाश.

राँची : भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर के सभी 17 मण्डलो में दस-दस जगह पर सेवा कार्य सम्पन्न हुआ एवं राँची महानगर कार्यालय में सभी सातो मोर्चा द्वारा सामुहिक रूप से रक्तदान कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एक ओर झारखण्ड सरकार 37 प्रतिशत वैक्सिन झारखण्ड के लोगो के जीवन के रक्षार्थ जो थी उसे बर्बाद कर दिया दूसरी ओर हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान व सेवा कार्य करयहां के लोगो को बचाने के कार्य में लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन है आज कोरोना महामारी से मानव व मानवता दोनो से बचाव में संगठन की महती भूमिका भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा निभाई जा रही है मन की बात में नरेन्द्र मोदी जी भी इस बात को विस्तार से बतायें हैं।

महानगर कार्यालय में रक्तदान शिविर का अद्धघाटन करते सी पी सिंह ने कहा कि आज समाज में भाजपा कार्यकर्ता कहीं भी सेवा करते नजर आ जायेंगें जैसे कुछ लोग मास्क सैनिटाइज़र, दवा, काढ़ा, कच्चा आहार, पका आहार, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन जाँच, तापमान जाँच, रक्तचाप जाँच,वै क्सिनेशन की जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि वहीं दूसरी ओर दूसरे दल के विपक्षी नेतागण अपनी असफलता का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता ने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान में खड़े हर जरूरतमंद की आवश्यकता कैसे पूरी हो इसके लिये मेहनत व समर्पण की प्रकाष्ठा तक सक्रिय है यही वास्तविक अंत्योदय है सात साल बेमिशाल इसलिये सम्भव हुआ क्यूंकि हम राष्ट्रसेवा भाव से कार्य किये।

राँची महानगर कार्यालय के गामा सिंह स्मृति सदन में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सी पी सिंह, महापौर आशा लकड़ा, के.के.गुप्ता, संजीव विजयवर्गीय, किसलय तिवारी, आरती कुजूर, पवन साहु, वरुण साहु, ललित ओझा, सूर्यप्रभात, सीमा सिंह, मंजुलता देवी, राजु सिंह, जीतेन्द्र सिंह पटेल, नीरज सिंह,गुड्डू सिंह,राजा सिंह,अरबिन्द सिंह पिन्टू,रजनीश पाण्डेय, सोनू सिंह, रोमित सिंह,अनीता वर्मा, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, रामलगन राम,अर्जुन मुण्डा,ओमप्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा सभी मंडलो में आयोजित बिभिन्न कार्यक्रमो में सांसद संजय सेठ, नवीन जयसवाल,समरी लाल, सत्यनारायण सिंह,मनोज मिश्रा सहित पार्टी के सभी नेतागण शामिल होकर सेवा कार्य कियें। भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष श्री के.के.गुप्ता के आह्वाहन पर रांची महानगर के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 100यूनिट रक्तदान आज कार्यक्रम के पहले दिन किया गया।

Share via
Share via