20210117 162138

वैश्य मोर्चा केंद्रीय कमिटि की बैठक आयोजित, डॉ पूजा भारती हत्याकांड मामले पर बनी रणनीति.

राँची : आज 17 जनवरी को रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय कमिटि की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार ने किया। यह बैठक डॉ पूजा भारती हत्याकांड के सवाल पर रणनीति व कार्यक्रम तय करने, कोर कमिटि में पारित प्रस्ताव पर चर्चा करने तथा नये लोगों को केंद्रीय कमिटि में समायोजित करने के मुद्दे पर बुलाई गयी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में चर्चा के दरम्यान कहा गया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ पूजा भारती (पिता-श्री अवध बिहारी पूर्वे, गोड्डा) की गत 12 जनवरी को पतरातू डैम में मिली लाश से हम सबको काफी दुख हुआ है। डॉ पूजा भारती एक मेघावी छात्रा थी और भविष्य की अच्छी चिकित्सक हो सकती थी, लेकिन दरिन्दों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या से केवल एक जान ही नहीं गई, बल्कि जहां एक परिवार का घर उजड़ गया, सपने बिखर गये, वहीं यह राज्य एक अच्छी डॉक्टर की सेवा पाने से वंचित हो गया। इसलिए हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

IMG 20210112 WA0021

काफी चर्चा एवं विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तय किया गया कि-
1) चूंकि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री एमवी राव ने रामगढ़ में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर घोषणा किया है कि दो-तीन दिनों में डॉ पूजा भारती हत्याकांड से पर्दा उठ जायेगा और अपराधी पकड़ लिये जायेगें, इसलिए वैश्य मोर्चा चार दिनों (20 जनवरी तक) तक अपना आन्दोलन स्थगित करती है। लेकिन 21 जनवरी से वैश्य मोर्चा पुन: आन्दोलन और अभियान प्रारंभ कर सकती है।
2) इस मुद्दे को लेकर कल राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को मांग-पत्र सौंपा जाएगा।
3) चूंकि संगठन और समाज के लिए अभी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा डॉ पूजा भारती हत्याकांड का खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी का मामला है, इसलिए गत दिनों कोर कमिटि में तय किये गये सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया जाता है।
3) केंद्रीय कमिटि का विस्तार करते हुए रांची की नम्रता सोनी को महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष, रांची के ही दीपक गुप्ता को केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया।

बैठक के अंत में डॉ पूजा भारती, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद की बेटी तारा देवी व दामाद के बड़े भाई दिनेश प्रसाद एवं रांची के राजीव राज की धर्मपत्नी सोनी देवी की असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, संजीव चौधरी, केंद्रीय महासचिव परशुराम प्रसाद, इन्दुभूषण गुप्ता, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, गुड्डू साहा, संगठन सचिव उपेन्द्र गुप्ता, अनिल वैश्य, केंद्रीय सदस्य व युवा प्रभारी रोहित शारदा, जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु (रांची), श्रीश कुमार सोनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, अविनाश कुमार, महिला मोर्चा की महासचिव रेनू देवी मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।

Share via
Share via