VideoCapture 20210612 202438

पुलिस की फायरिंग में ग्रामीण की हुई थी मौत, कुछ युवक शिकार करनें गए थे जंगल.

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड के पिरी जंगल में अभियान में निकले जगुआर पुलिस की गोली से एक ग्रामीण ब्रह्मदेव सिंह की मौत हो गई। एक ग्रामीण को हाथ में गोली लगने से घायल है। पुलिस अन्य चार ग्रामीणों को पकड़ा हैं। इनके पास से सात भरथुआ बंदूक बरामद किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अभियान में निकली जगुआर पुलिस जंगल से गुजर रही थी तभी 6 से 7 ग्रामीण युवक हथियार लेकर शिकार करने जा रहे थे। पुलिस की नजर इन युवकों पर पड़ा तो पुलिस को देख कर इन लोगों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग कर दिया। जिससे एक ग्रामीण की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद आसपास के गांव वाले एकजुट हो गए और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों नें मांग किया है कि मृतक के परिजन को 10 लाख रूपया और सरकारी नौकरी दी जाए।

घटना के संबंध में एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि सीआरपीएफ जगुआर की टीम अलग-अलग टुकड़ों में अभियान में निकली हुई थी। ग्रामीण युवक हथियार लेकर जंगल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा मगर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। एसपी ने कहा कि जांच की जा रही है जो भी होगा ग्रामीणों के साथ न्याय ही होगा।

Share via
Share via