20210430 134346

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की हार्ड अटैक से मौत, कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित भी हुए थे.

टेलीविजन पत्रकारिता के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि आज सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। हालांकि कुछ दिन पहले रोहित कोरोना संक्रमित भी हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की मौत की खबर जी न्यूज के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए दी। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी. ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा, ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफी है… ॐ शान्ति.’।

Share via
Share via