पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में लिखा था “Will blast him” यानी उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई। इस घटना के बाद राजभवन (लोक भवन) में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलते ही सुरक्षा बलों की आधी रात को बैठक हुई और राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। राज्यपाल को पहले से ही जेड-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसमें सीआरपीएफ के 60-70 जवान तैनात हैं। अब बंगाल पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अधिकारी ने आगे कहा कि ईमेल में धमकी देने वाले ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दे दी गई है। जांच जारी है और धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

















