ट्रक के चपेट में आने महिला की मौके पर हुई मौत.
कोडरमा : कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के समीप ट्रक के चपेट में आई महिला मौके पर हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार चंदवारा निवासी मरियम खातून पति नब्बी अंसारी उम्र लगभग 50 वर्ष अपने घर से चंदवारा बाजार करने जा रही थी। बाजार जाने के क्रम में बरही से ढाब थाम की ओर जा रही ट्रक संख्या जे एच 02 ए यू 7561 ने बजरंगबली चौक के पास मुड़ने के क्रम में अपने चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के आक्रोश में लोगो ने सड़क जाम कर दिया। वही घटना की जानकारी पा कर दल बल के साथ पहुँचे थाना प्रभारी सोनी प्रातप सिंह ने शव को अपने कब्जे में लिया। वही मौके पर पहुँचे अंचलाधिकारी मो मोजाहिद अंसारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव के द्वारा मृतका के पोते जो जन्म से ही विकलांग है उसे स्वामी विवेकानंद पेंशन योजना दिलाने का भरोसा दिलाया और, पूर्व में दिए गए राशन कार्ड को हरा कार्ड मे परिवर्तित कर हरा कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया व राष्ट्रीय परिवारिक हितकार योजना के तहत 20,000 दिलाने का दिया वही 10000 मृतक के अंतिम संस्कार के लिए मौके पर ही अंचल अधिकारी व प्रंखड विकास पदाधिकारी के द्वारा दिया गया,जिसके बाद जमा को हटा लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

















