VideoCapture 20210308 184951

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के खिलाफ महिलाओं नें निकाली रैली.

जामताड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँधी मैदान जामताड़ा से अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झंडा, बैनर व गैस सिलेंडर लेकर एक रैली निकाली जो सुभाष चौक होते हुए पुराना कोर्ट में समापत हुआ। महिलाओं ने महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि पर जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिलाओं ने नारा लगाया खाली सिलेंडर वापस लो इन्कलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये। अध्यक्ष कामिनी रंजन ने कहा की केंद्र सरकार ने हमलोगों को गैस सिलेंडर दिया है क्या सभी महिला बराबर है कोई दूसरे के घरों में बर्तन मांजती है, कोई झाड़ू पोछा का काम करती है। गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है सभी लोग पैसे देकर नही भरा सकते हैं यह हमलोगों के लिए सिर्फ एक डब्बा के समान है।

उन्होंने कहा सभी खाद्यान्न की कीमत बड़ी हुई है। रोज काम करते हैं तो खाना खाते हैं। एक बार सरकार ने दे दिया लेकिन अब मुमकिन नही है गरीबों के लिए सिलेंडर भरवाना। अब फिर से हमलोग कोयला और लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं सचिव अलका मांजी ने कहा की महंगाई से गरीब महिला परेशान है गैस सिलेंडर तो दिया है लेकिन सब्सिडी हटा दिया गया है महंगा होने के कारण अब गैस भरा नही पा रहे हैं यदि सरकार मंहगाई को कम नही करती है तो आगे हमलोग और कड़ा आंदोलन करेंगें।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via