WPL 2026: भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ, MI और RCB के बीच होगा ओपनिंग मुकाबला
महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में शुमार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी से होगी, जिसमें क्रिकेट के रोमांच के साथ बॉलीवुड का ग्लैमर भी खूब नजर आएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI)।और पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज क्लैश शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा।
ओपनिंग सेरेमनी शाम 6:30 से 6:45 बजे के बीच शुरू होने की उम्मीद है। इस भव्य आयोजन में मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधु परफॉर्म करेंगे। लाइट शो, आतिशबाजी और शानदार परफॉर्मेंस से स्टेडियम गूंज उठेगा। यह सेरेमनी महिला सशक्तिकरण और खेल के जश्न को समर्पित होगी।
WPL 2026 का पूरा टूर्नामेंट नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें कुल 22 मैच होंगे। फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि हाल ही में भारत की महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता है और कई स्टार प्लेयर्स जैसे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना यहां धमाल मचाने को तैयार हैं।

















