नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए योग गुरु बाबा रामदेव
रामगढ़ : झारखंड के दिग्गज नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव आज उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण शब्दों में नमन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबा रामदेव ने कहा, “शिबू सोरेन जी झारखंड की गाथा के आधार थे। उन्होंने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी और आदिवासी समाज के साथ-साथ शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज बने। लोग भले ही मुझे गुरु मानते हैं, लेकिन मैं उन्हें अपना गुरु मानता हूं।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी प्रशंसा की और कहा कि वह झारखंड के लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
संस्कार भोज में देश भर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल रहे।

















