आठ शादियां कर युवक फरार
रांची में एक अनोखा मामला सामनें आया है, एक व्यक्ति संजय कुजूर नें धोखे में रखकर आठ शादियां कर ली. जब उसकी एक पत्नी नेहा (बदला हुआ नाम) को पता चला तो उसनें थानें में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन कोई एक्शन नहीं होता देख आज अपनें पति के घर जाकर जमकर हंगामा किया.आठ शादियां करने वाले संजय कुजूर के घर आज जमकर हंगामा हुआ. जब उसकी एक पत्नी नेहा को पता चला कि संजय ने उसके साथ-साथ कई और शादियां की हैं तब वह संजय को खोजते हुए उसके फ्लैट पहुंची, हालांकि संजय उस फ्लैट में मौजूद नहीं था. नेहा ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया. नेहा का कहना है कि संजय कुजूर उसके साथ उस वक़्त से नाजायज़ संबंध रखता था जब वह नाबालिक थी, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई और दवाब बनाया तो उसनें उसके साथ शादी तो कर ली लेकिन साथ नहीं रखता था. जुली नें कोकर की रहनें वाली एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसी महिला नें उसे संजय कुजूर के पास बेच दिया था. जुली नें थाना पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर करनें के बाद भी थाना कुछ भी नहीं कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय सरना समिति के बबलू मुंडा नें कहा कि जब प्रशासन नें कोई एक्शन नहीं लिया तब केंद्रीय सरना समिति इस महिला को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आई है, और जब तक इसको इंसाफ नहीं मिल जाता समिति चुप नही रहेगी.वही समाजसेवी कुसुम सिँह मुंडा ने बताया कि यह मामला सबसे पहले उनके पास जब आया तो उन्होंने पीड़िता को समझाया कि वे उनकी साथ है उन्होंने बताया कि जब नेहा नाबालिक थी तो उसे बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। उन्होंने पुलिस और मीडिया से गुहार लगाया है कि जल्द से जल्द नेहा को न्याय दिलाने में मदद करे।
















