युवक ने लगाई फांसी, कि अपनी जीवन लीला समाप्त।
दिनेश / गिरिडीह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डुमरी थाना क्षेत्र के मध गोपाली पंचायत अन्तर्गत दूधपनिया गांव में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। मृतक युवक का नाम रामेश्वर महतो (27) पिता पुषन महतो बताया जा रहा है। मृतक के पत्नी सुलेखा देवी के अनुसार अपने ससुर व दो छोटे बच्चों एवं अन्य परिवार के साथ बगल के खपरैल के मकान में सभी सोए थे। परंतु उसका पति छत के मकान में अकेले सोए हुए थे। सुबह जब हम लोग छत के मकान में आए और आवाज लगाए परंतु कोई आवाज नहीं आने पर अंदर घुसने पर देखा कि उसका पति फांसी के फंदे में झूल रहा है।
हल्ला करने पर आसपास के पड़ोसी आए और फंदे को हटाया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही सुलेखा देवी ने बताया कि उसका पति बीते 15 दिनों से पागल जैसा व्यवहार करता था और बच्चों को लेकर हमेशा रोया करता था ,परंतु हम लोग यह नहीं समझ पाए थे कि वह इस प्रकार का हरकत कर लेगा।
वहीं मृतक की मां जसवा देवी के अनुसार मृतक हमेशा पागलपन जैसा व्यवहार करता था। हम लोग बहुत समझाते थे ।यह समझ नहीं पाए थे कि वह फांसी लगाकर लीला समाप्त कर लेगा। वही के ग्रामीणों के अनुसार मृतक रामेश्वर महतो सीधा साधा व्यक्ति था परंतु पिछले 15 दिनों से पागल जैसा व्यवहार करते देखा गया है। इधर घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजने की तैयारी की जा रही है।
मृतक के 2 पुत्र है जिसका नाम अजीत कुमार और सुमित कुमार है दोनों नाबालिक है।इस घटना में मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

















