एमएस धोनी का स्पीडिंग चालान कटा! 60 की जगह 91 km/h की रफ्तार पर कैप्टन कूल को भरना पड़ा 1000 रुपये का जुर्माना!
भारतीय क्रिकेट के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मैदान पर नहीं बल्कि सड़क पर। रांची के कांके थाना क्षेत्र में उनकी ब्लैक मर्सिडीज कार ओवरस्पीडिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 1000 रुपये का ई-चालान काट दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रैफिक नियमों के अनुसार, उस रोड पर अधिकतम स्पीड लिमिट 60 किमी/घंटा है, लेकिन धोनी की कार करीब 91 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने इस उल्लंघन को रिकॉर्ड किया और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183 के तहत चालान जारी किया गया।
यह घटना तब हुई जब धोनी अपनी कार से कांके थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, यह चालान कुछ दिनों पहले जारी किया गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब धोनी पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए कार्रवाई हुई है। पहले भी रांची में उनकी बाइक या कार पर चालान कट चुके हैं, लेकिन कैप्टन कूल हमेशा की तरह इस मामले में भी शांत और नियमों का पालन करने वाले बने रहे हैं।

















