झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच MoU: उद्योग और स्किल डेवलपमेंट को मिलेगी नई मजबूती
रांची : झारखंड के औद्योगिक विकास और युवाओं के स्किल सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच आज एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना और क्लासरूम लर्निंग व इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच मौजूद खाई को पाटना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस MoU के तहत झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के छात्रों को विभिन्न उद्योगों में इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्निकल मैनपावर, तकनीकी कंसल्टेंसी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सपोर्ट तथा एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
दोनों संस्थाएं मिलकर स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल, सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस और वोकेशनल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने का काम करेंगी। इससे राज्य में रोजगार सृजन, उत्पादकता में वृद्धि और एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
FJCCI के उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने कहा कि यह साझेदारी झारखंड को एक मजबूत स्किल इकोसिस्टम प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा, “झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ किया गया यह MoU प्रदेश के उद्योग और स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जमीनी जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। उद्योगों को कुशल और तैयार मैनपावर मिलेगी, जबकि युवाओं के लिए नए रोजगार के द्वार खुलेंगे। FJCCI राज्य को फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत रहेगी।”
इस कार्यक्रम में झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्रिंसिपल सह प्रबंध निदेशक (इंचार्ज) एमके गुप्ता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर आशुतोष मिश्रा, एचओडी ट्रेनिंग मंगल टोप्पो, FJCCI के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल और सदस्य भानु कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।















