प्रसिद्ध गौ-तस्कर तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज थे गंभीर मामले
रांची : झारखंड पुलिस ने गौ-तस्करी और प्रतिबंधित गो-मांस के अवैध व्यापार के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य अभियुक्त तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी (उम्र 53 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!29 अक्टूबर 2025 को लोअर बाजार थाना कांड संख्या 255/2025 के तहत गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और एक ट्रक जब्त किया गया था। मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी तौफीक कुरैशी उर्फ पप्पू और उसका भाई शादाब कुरैशी फरार हो गए थे।
पुलिस की लगातार छापेमारी और खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी अवैध रूप से नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध वधशाला चला रहा था। इस जमीन को अब नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ सामाजिक व्यक्ति आरोपी को पनाह दे रहे थे। आखिरकार लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा की टीम ने आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक।ने बताया कि आरोपी पर पहले से कई थानों में गौ-तस्करी, प्रतिबंधित मांस व्यापार और संगठित अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों, खासकर गरीब और प्रभावित परिवारों में खुशी और उत्साह देखा गया। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी और दुआएं दीं, क्योंकि आरोपी ने कई की जमीन तक हड़प ली थी।
तौफीक कुरैशी और शादाब कुरैशी पर प्रमुख दर्ज मामले
1. लोअर बाजार थाना, रांची : (केस 255/2025, 29-30 अक्टूबर 2025): गो-तस्करी, प्रतिबंधित गो-मांस व्यापार, आपराधिक साजिश। जिला कोर्ट ने बेल खारिज की, हाईकोर्ट में सुनवाई 15 जनवरी 2026 को निर्धारित।
2. मुफस्सिल थाना, चाईबासा : (केस 141/2017): पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गोवंशीय पशु तस्करी।
3. रायडीह थाना, गुमला : (केस 77/2021): 300 किलो गो-मांस जब्त, आरोपी फरार।
4. कोलेबिरा थाना, सिमडेगा : (केस 57/2024): गो-तस्करी, हाईकोर्ट में संबंधित याचिका।
5. लोअर बाजार थाना, रांची : (केस 190/2024): संगठित गो-तस्करी, CID जांच जारी।
6. CID रांची : (ज्ञापांक 419, 26.09.2025): प्रतिबंधित मांस तस्करी और संगठित गिरोह संचालन।
झारखंड में गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है। तौफीक कुरैशी पर कई जिलों में लगातार गंभीर मामले दर्ज हैं, और उसके भाई शादाब कुरैशी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने तक छापेमारी जारी रहेगी।
















