धनबाद के सड़को पर चला लाठी -डंडा ।  दो युवकों के सिर फटे, पुलिस फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची देखे वीडियो

धनबाद के सड़को पर चला लाठी -डंडा ।  दो युवकों के सिर फटे, पुलिस फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची देखे वीडियो

Share
Link copied

धनबाद के सड़को पर चला लाठी -डंडा ।  दो युवकों के सिर फटे, पुलिस फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची देखे वीडियो

धनबाद: कोयलांचल की सड़कों पर  सरेआम ‘लाठी डंडा देखने को मिला। धनबाद के व्यस्त बेकारबांध सड़क पर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मौके पर 20-25 युवक लाठियां लेकर पहुंचे और तांडव शुरू कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पुराने बदले की आग का नतीजा है। कुछ समय पहले जियोमार्ट के पास धर्मेंद्र कुमार नाम के युवक की कुछ वेंडरों ने पिटाई की थी। उसी का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र ने अपने विरोधियों को बेकारबांध के पास घेरा।
बातचीत बढ़ी तो धर्मेंद्र ने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया। लाठियों और डंडों से हुए इस हमले में धर्मेंद्र का भाई गौतम कुमार और दूसरे पक्ष का एक युवक लहूलुहान हो गया। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
फिल्मी ड्रामा और दहशत का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंजर किसी एक्शन फिल्म जैसा था। सड़क पर सरेआम लाठियां चल रही थीं और लोग जान बचाकर भाग रहे थे। इस हंगामे के कारण घंटों सड़क जाम रही। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक बेखौफ होकर मारपीट करते दिख रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
हैरानी की बात यह रही कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो चुके थे।
ASI सीमा कुमारी दल-बल के साथ पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
लोग वीडियो बनाते रहे यह चिंता का विषय
धनबाद में युवाओं के बीच बढ़ती इस तरह की हिंसक घटना के बीच लोगों का मदद के लिए आगे ना आना । पुलिस को कॉल करने के बजाय वीडियो बनाते दिखे।  ये गलत परंपरा चल पड़ी है । दृष्टि नाउ की अपील है की जब भी सड़क पर इस तरह की घटना देखे तो अगर आप उसकी मदद ना कर पा रहे हो तो तुरंत पुलिस को कॉल करें ना की वीडियो बनाये।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।