20260201 161854

मोदी सरकार का ‘जन-जन का बजट’, विकसित भारत की मजबूत नींव – डॉ. प्रदीप वर्मा

राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे “ऐतिहासिक” और “जन-जन का बजट” करार दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश इस बजट को डॉ. वर्मा ने 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

डॉ. वर्मा ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह बजट युवा, किसान, श्रमिक, महिला एवं उद्यमियों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह दूरगामी, समावेशी और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है।”

उन्होंने ग्रामीण विकास, नवाचार, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं उत्पादन को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधानों की प्रशंसा की। स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और आर्थिक सुदृढ़ता पर दिए गए जोर को भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम बताया।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आगे कहा, “मोदी सरकार का यह बजट आर्थिक अनुशासन के साथ सामाजिक न्याय और जनकल्याण का संतुलित उदाहरण है। यह आने वाले वर्षों में भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेगा।”

अंत में उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी बजट के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।”

Share via
Share via