20250321 114141

सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकी का आरोप, कोर्ट में शिकायत दर्ज

रांची के हटिया निवासी रीना घोष ने पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया है। आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक की बहन और रिंकू शाहदेव का नाम शामिल है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगें कुछ जगह हल्की वर्षा

रीना घोष का आरोप है कि उनके भाई देवाशीष घोष वर्षों तक सीता सोरेन के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने चुनावी खर्च की भरपाई के लिए दबाव बनाया। आरोप के मुताबिक 7 मार्च को सीता सोरेन और उनके चार सहयोगियों ने देवाशीष का अपहरण कर धनबाद के सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल ले गए। वहां देवाशीष को हथियार दिखाकर गाड़ी की चाबी, जमीन के कागजात, एटीएम कार्ड और चेकबुक जबरन छीन लिए।

“नक्सल मुक्त भारत” अभियान की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, क्या 2026 में छत्तीसगढ़ से नक्सल समाप्त हो जाएगा ?

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतवाद में यह भी आरोप है कि एक फर्जी पिस्तौल रखकर देवाशीष घोष के खिलाफ सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर उसे जेल भेजा गया।

Share via
Share via