20251110 090157

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, AK-47 और कारतूसों की भारी खेप बरामद: जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन का बड़ा खुलासा

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के किराये के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की गुप्त छापेमारी में आतंकी साजिश का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छापे में करीब 300 किलोग्राम RDX विस्फोटक, एक AK-47 राइफल, 84 कारतूस और 5 लीटर से अधिक केमिकल बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पूरे ऑपरेशन को अत्यंत गोपनीय रखा गया, जिसकी भनक किसी को भी नहीं लगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू हुई जांच का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में अनंतनाग जिले के निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। डॉक्टर पर श्रीनगर में JeM के समर्थन में पोस्टर चिपकाने का आरोप है, जो सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुआ। वह अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर अक्टूबर 2024 तक तैनात थे।

उसी जांच के दौरान, पुलिस को फरीदाबाद में एक अन्य कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिद शकील के बारे में सुराग मिला। शकील, जो गिरफ्तार डॉक्टर के संभावित सहयोगी के रूप में निकला, फरीदाबाद में किराये पर रह रहा था। रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसके आवास पर धावा बोला। छापे में बरामद सामग्री में 14 बैगों में पैक 300 किलो RDX, एक AK-47 राइफल, 84 कारतूस और संदिग्ध केमिकल शामिल हैं। कुल 48 आइटम जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापा खुफिया ब्यूरो (IB) की टिप्स पर आधारित था। ऑपरेशन इतना गोपनीय था कि स्थानीय हरियाणा पुलिस को भी अंतिम क्षणों तक पूरी जानकारी नहीं दी गई। हरियाणा पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच की पुष्टि कर चुके हैं। फॉरेंसिक टीम विस्फोटक और हथियारों की जांच कर रही है, ताकि उनके स्रोत और संभावित निशाने का पता लगाया जा सके।

Share via
Share via