दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, भूखमरी की कगार पर, सरकार से गुहार

दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर: तीन महीने से नहीं मिला वेतन, भूखमरी की कगार पर, सरकार से गुहार

Share
Link copied

झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए हैं। झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 14 प्रवासी मजदूर इस बार दुबई में फंसे हुए हैं।कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।साथ ही समय से अधिक काम कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है।

इसे भी पढ़ें
झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर ‘सिंह मेंशन’ पर बमबाजी, देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फेंके दो बम – इलाके में दहशत
इसे भी पढ़ें

झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर ‘सिंह मेंशन’ पर बमबाजी, देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फेंके दो बम – इलाके में दहशत

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में झरिया विधायक और भाजपा नेता रागिनी सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर बीती रात सनसनीखेज…

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है
इसे भी पढ़ें

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है मानगो…

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने आम बजट का किया स्वागत, झारखंड के लिए विशेष प्रावधानों की कमी पर जताई निराशा
इसे भी पढ़ें

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने आम बजट का किया स्वागत, झारखंड के लिए विशेष प्रावधानों की कमी पर जताई निराशा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने आम बजट का स्वागत किया है, झारखंड के लिए विशेष प्रावधानों की…

हजारीबाग पुलिस ने जंगल में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तस्कर फरार; भारी मात्रा में नकली बोतलें, स्टिकर और स्पिरिट बरामद
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग पुलिस ने जंगल में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तस्कर फरार; भारी मात्रा में नकली बोतलें, स्टिकर और स्पिरिट बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई आदिवासी…

प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली को मजदूरों ने वीडियो भेजा है। मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया है।सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत (दूधपनिया गांव) निवासी प्रवासी श्रमिक विजय कुमार महतो की मौत 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में हुई है।

घटना के तीन माह बाद भी शव अभी तक देश नहीं लाया जा सका है और न ही परिजनों को मुआवजा मिला है।दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचाकी के रोशन कुमार और अजय कुमार,बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत के तिरला के राजेश महतो और मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार।बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजकीरो के डालेश्वर महतो।

हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदाडीह के जागेश्वर महतो और फालेन्द्र महतो, सिरैय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो,गंगाधर महतो और त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया के दीपक कुमार, गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

ये सभी मजदूर पिछले ऑक्टूबर 2025 को ईएमसी की कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे,लेकिन पिछले तीन महीने से किसी भी मजदूर को ठीक से वेतन नहीं मिला है।जिसकी वजह से सभी मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow