यात्रियों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट

Share
Link copied

आकाश कुमार रामगढ़
रामगढ़ नया बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट
पीपीपी मोड के तहत होगा काम, ब्रिगेडियर ने किया शिलान्यास
रामगढ़, आकाश शर्मा। रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के नया बस स्टैंड में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होने वाला है। यहां अब शानदार गेस्ट हाउस और आकर्षक रेस्टोरेंट का निर्माण होने जा रहा है। मंगलवार को छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एम श्री कुमार ने गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के निर्माण हेतु शिलान्यास किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर एम श्री कुमार ने कहा कि नया बस स्टैंड में यात्रियों को ठहरने के लिए काफी दिक्कत होती थी। यहां पर खाने पीने के लिए कोई बढ़िया स्थान भी नहीं था। उन्होंने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत व्यवसाई अवधेश शर्मा के साथ छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी ने इकरारनामा किया है। जिसके तहत 40 लाख रुपए की लागत से गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट का निर्माण होगा। छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार ने बताया कि पीपीपी मोड के तहत गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट्स के निर्माण में लगने वाले पैसे अवधेश शर्मा के द्वारा दिया जाएगा। छावनी परिषद उन्हें स्थान मुहैया करा रहा है। इसके अलावा गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट का कॉन्ट्रैक्ट भी अगले 5 सालों तक अवधेश शर्मा को ही दिया जाएगा। इस अवधि के बाद अगर वे चाहें तो अपना एक्सटेंशन करा सकते हैं। अन्यथा उसका दोबारा ऑक्शन छावनी परिषद के तहत होगा। इस मौके पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, मुखिया पूर्णी देवी, रेनू सिंह, बेबी प्रसाद, प्रभु करमाली, चंदन मुंडा, जेई पिंटू कुमार, फहीम, अनिल पासवान आदि मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow