भाकपा माले,जन संगठन ने गांव गांव में मनाया काला दिवस.

भाकपा माले,जन संगठन ने गांव गांव में मनाया काला दिवस.

Share
Link copied

रामगढ़ : राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत 26 मई को भाकपा माले व भाकपा माले के जन संगठन झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा, इनौस, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में गांव गांव में बड़े पैमाने पर काला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल से चले आ रहे जनविरोधी नीतियों, कानूनों खिलाफ का विरोध किया।किसानों के छह महीनों से जारी आंदोलन के समर्थन कीए। काले कृषि कानून के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया।

लॉकडाउन लोक के मद्देनजर शारीरिक दूरियां बनाकर जगह जगह धरना प्रदर्शन किया गया। रामगढ़ जिला के पड़रिया गांव में भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, रामबृक्ष बेदिया, जगदीश बेदिया, उमेश बेदिया,मुकेश बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्म आयोजित किया गया। ग्राम घुटूवा में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया, नागेश्वर मुंडा, नीता बेदिया, ग्राम कंजगी में रूपण गोप, जयनंदन गोप कांति देवी , ग्राम पोचरा में इनौस के अमल कुमार, देवानंद गोप, पवन गोप, झूमा घोषाल, बृज नारायण मुंडा, गोला प्रखंड के चाडी गांव में रंजीत बेदिया के नेतृत्व में,ग्राम बुमरी में लालचंद बेदिया के नेतृत्व में काला झंडा व बैनर पोस्टर लिए धरना प्रदर्शन किया गया।

पोस्टर के माध्यम से तीनों कृषि काले कानून वापस लो। लॉकडाउन से प्रभावित हुए बेरोजगारों को छह माह मुफ्त राशन, ₹7500 की आर्थिक सहयोग देने, मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था करो,दिहाड़ी व बेरोजगार हुए मजदूरों के लिए प्रति माह ₹10000 भत्ता देने, एमएसपी की गांरटी के लिए केन्द्रीय कानून बनाओ। चार लेबर कोड मजदूरों के लिए फांसी का फंदा है तत्काल इसे वापस लो। कोविड से बचाओ के लिए,सभी को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराओं आदी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

रामगढ़, आकाश/अशोक

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow