दोस्त ही दोस्त का निकला कातिल, अपराधी गिरफ्तार.

दोस्त ही दोस्त का निकला कातिल, अपराधी गिरफ्तार.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के चिरकुटही पहाड़ी के पास तीन दिन पहले एक युवक की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक और कोई नही बल्कि मृतक का जिगरी दोस्त ही निकला।

गौरतलब है कि दोस्त के एक शादी समारोह में तीनों दोस्त गया हुआ था मृतक मधु की नोक झोंक उसके दूसरे दोस्त से हो गई। इस झगड़ा के बाद दोनों दोस्त आपस मे मिल गए और एक योजना बनाकर मृतक को पार्टी के नाम पर चिरकुटही पहाड़ पर बुलाया। जिसके बाद पार्टी मनाने के बाद दोनों ने नशे की हालत में अपने दोस्त मधु की धार दार हथियार से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गए।

आरोपियों ने साक्ष्य को मिटाने के लिए कपड़े को आग के हवाले कर दिया। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि कांडी में मधु नाम के एक युवक की हत्या गला रेत कर किया गया था पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार दोनों आरोपी मृतक का दोस्त है हमलोग आगे की कार्यवाई में जुट गए है।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow