बेटियों को सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल: गंगोत्री कुजूर
BJP प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने खूंटी में 2 लकड़ियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में बहन-बेटियों के ऊपर अत्याचार दुराचार रुकने का नाम नही ले रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कहा कि राज्य सरकार राज्य ।महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। खूंटी में बाजार से लौट रही 2 लड़कियां जिसमे एक नाबालिग है,उसे अपराधियों ने दिन दहाड़े अगवा कर दुष्कर्म किया।यह घटना राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के चेहरे पर सीधा तमाचा है।
आगे उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के नाम बड़ी-बड़ी बात बोलने वाली सरकार में एक वर्ष में 1700 से अधिक दुष्कर्म की घटना घटी है जिसमे सबसे ज्यादा आदिवासी महिलाओं शिकार हुई है।श्रीमती कुजूर ने कहा कि पुलिस प्रशासन तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाई करे,अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी।

















