राज्य सरकार तीसरे लहर से बचाव के लिए संकल्पित : बन्ना गुप्ता.

राज्य सरकार तीसरे लहर से बचाव के लिए संकल्पित : बन्ना गुप्ता.

Share
Link copied

राँची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रॉमिस हेल्थ केयर अस्पताल में एडवांस मदर केयर एंड चाइल्ड केयर का उद्घाटन किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में अस्पताल ने बेहतर ढंग से मरीजों का इलाज किया है जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि संभावना हैं कि तीसरी लहर से बच्चों में असर दिखे इसके लिए राज्य सरकार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अस्पताल द्वारा जो स्त्री रोग और प्रसूति विभाग शुरू किया जा रहा है इसमें अत्याधुनिक तकनीक से प्रसव कराया जाएगा साथ ही गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर देखभाल की जाएगी।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के निदेशक श्री दीपक वर्मा ने मंत्री बन्ना गुप्ता को आश्वस्त किया है कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से किफायती दर में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही कोरोना के इलाज के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ मंजू मिश्रा ने कहा कि स्त्री प्रसूति विभाग के खुलने से महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उनका उपचार किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर डॉ अमित एकलव्य, निदेशक अरविंद झा, सुश्री वर्षा रंजनी, डॉ माया नारंग, डॉ अपराजिता, डॉ रवि शेखर, डॉ संगीता अग्रवाल, डॉ अनुपमा महाली, डॉ सुजाता उपस्थित रही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow