झारखंड: जमशेदपुर में पुलिस की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, युवक तड़पता रहा, चिल्लाता रहा ‘अल्लाह बचाओ’

झारखंड: जमशेदपुर में पुलिस की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, युवक तड़पता रहा, चिल्लाता रहा ‘अल्लाह बचाओ’

Share
Link copied

झारखंड: जमशेदपुर में पुलिस की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, युवक तड़पता रहा, चिल्लाता रहा ‘अल्लाह बचाओ’ देखे वीडियो

जमशेदपुर | झारखंड के जमशेदपुर शहर में पुलिस कथित तौर पर एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क किनारे एक युवक को जमीन पर लिटाकर लगातार लाठियां बरसाते दिख रहे हैं, जबकि युवक दर्द से कराहते हुए बार-बार “अल्लाह बचाओ… अल्लाह बचाओ…” चिल्लाता सुनाई देता है। वीडियो सोशल मिडिया में वायरल है।

वायरल वीडियो

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 7 दिसंबर 2025 की शाम कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 में हुई। पुलिस गश्त के दौरान कुछ युवकों ने कथित रूप से पुलिस दल के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद पुलिस फिर उसी इलाके में पहुंची और वहां मौजूद एक युवक को रोक लिया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने युवक को सड़क पर पटक दिया और बेरहमी से लाठियां बरसाईं। पिटाई के बाद युवक घायल अवस्था में वहीं सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी बिना कोई मदद किए मौके से चले गए।
घायल युवक की पहचान मोहम्मद बुचुआ (उम्र करीब 32 वर्ष), पिता मोहम्मद यासीन, निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक-2 के रूप में हुई है।

लोगों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी रोष है। स्थानीय लोग इसे पुलिस की “अमानवीय और अतिरेकपूर्ण कार्रवाई” बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है

कई लोगों ने जमशेदपुर SSP पियूष पांडेय से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है।

पुलिस की चुप्पी बरकरार

अब तक कदमा पुलिस थाना या जमशेदपुर पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

महत्वपूर्ण नोट

हालांकि वीडियो व्यापक रूप से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता और घटना की पूरी परिस्थितियों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow