दरोगा ललित यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री HEMANT SOREN को पत्र।

दरोगा ललित यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री HEMANT SOREN को पत्र।

Share
Link copied

रांची। दरोगा ललित यादव (lalit yadav)के मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है लाल यादव के परिवार से लेकर अब राज्य के मंत्री तक इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं इसी क्रम में आज राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (hemant soren )को चिट्ठी लिखकर दारोगा ललित यादव की मौत का उच्च स्तरीय जांच की मांग की है इस मामले में मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है जिसमें यह मांग की गई है कि ललित यादव के परिवार को इंसाफ मिलने के लिए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच मुख्यमंत्री करवाएं साथ ही पत्र की प्रति राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महादिनेशक को भी भेजा है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यंमत्री को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिन परिस्थितियों में दारेागा लाल यादव ने आत्महत्या की है, उसे लेकर पूरे पलामू प्रमंडल एवं राज्य के अन्य जगहों में इस मामले को लेकर आम जनता अपने-अपने तरीके से इस पूरे घटनाक्रम का आकलन कर रहें हैं एवं भ्रम की स्थिति में है। स्थानीय समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के साथ भी अमूमन भ्रम की स्थिति बनी हुई है और सभी लोग अपने तरीके से विवादास्पद विचार व्यक्त कर रहें है। समाचार पत्रों में पूर्व में घटित पलामू जिलांतर्गत नावाबाजार थाना काण्ड संख्या-32/2021 को भी इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी, पलामू द्वारा टेलिफोनिक अनुशंसा आदि को भी इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। परिणामस्वरूप समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों तथा आमजनों में भ्रम एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप होना आवश्यक है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow