मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने के लिए उच्च स्तरीय बैठक ( high level meeting )की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने के लिए उच्च स्तरीय बैठक ( high level meeting )की

Share
Link copied

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (HEMANT SOREN ) ने नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय बैठक (high level meeting ) की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा समेत सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की जाए।

दरोगा ललित यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री HEMANT SOREN को पत्र।
इस दिशा में पदों के सृजन के साथ इसमें आ रही सभी तरह की अड़चनों को अविलंब दूर किया जाए । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का सरकार का संकल्प है। ऐसे में कोरोना की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए।

दरोगा ललित यादव की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने लिखा मुख्यमंत्री HEMANT SOREN को पत्र।
इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, विधि विभाग के प्रधान सचिव श्री नलिन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा मौजूद थे ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow