Ranchi News:-राजधानी रांची के अर्बन हाट में लगी आग:अबतक 10 करोड़ से ज्यादा की लागत लग चुकी है, काम ठप था बन गया था नशेड़ियों का अड्डा

Ranchi News:-राजधानी रांची के अर्बन हाट में लगी आग:अबतक 10 करोड़ से ज्यादा की लागत लग चुकी है, काम ठप था बन गया था नशेड़ियों का अड्डा

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राजधानी रांची में बड़े सपने के साथ बन रहे अर्बन हाट में भीषण आग लगी। गोंदा थाना इलाके में बन रहे अर्बन हाट में आग इतनी भयावह थी कि काफी दूर तक आग की लपटें देखी गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग से किसी के हहताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका था।

लाखों की संपत्ति जलकर राख
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। कांके प्रखंड के गोंदा में निर्माणाधीन अर्बन हाट में रबर की पाइप रखी थी। सबसे पहले आग इसी पाइप में लगी। धीरे- धीरे आग फैलने लगी लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। कई जगहों से दमकल वाहन को गोंदा भेजा गया. ऑड्रे हाउस से 4 दमकल वाहन भेजे गये, एक वाहन डोरंडा से पहुंच गयी है. एक और गाड़ी पिस्का मोड़ से मंगायी गयी है। आग लगने की वजह से लाखों रुपये की पाइप जल गयी. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

10 करोड़ से ज्यादा की लग चुकी है लागत, लंबे समय से ठप था काम
राजधानी रांची में अर्बन हॉट का निर्माण लंबे समय से हो रहा है 30 अगस्त, 2016 को इसके निर्माण की शुरुआत हुई थी, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य करीब पिछले पांच साल से बंद पड़ा था. वर्तमान सरकार के निर्देशानुसार रांची अर्बन हाट का री-कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू करने की योजना थी। शाम होते ही यह इलाके नशेड़ियों का अड्डा बन जाता था। अर्बन हाट बनाने को लेकर अब तक लगभग 10 करोड़ की लागत लग चुकी है। अर्बन हाट बनाने के पीछे मकसद था कि देशभर के शिल्पकार दुकान लगाएंगे और स्थानीय शिप्पकारों को भी एक मार्केट मिलेगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow