Gola Thana

Aajsu Party:- हंगामा करने के आरोप में आजसू के 17 नेता हुए नामजद और 100 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Aajsu Party

Drishti  Now  Ranchi

गोला थाना में आजसू पार्टी के 17 नेताओं सहित एक सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी के ऊपर थाना परिसर में मजमा लगाकर हो हंगामा करने का आरोप है। धारा 147, 346, 353, 504, 506 के तहत नामजद प्राथमिकी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, गोला उप प्रमुख विजय ओझा, जलेश्वर महतो, राजमोहन महतो, विशु रजवार, दीवाली महतो, इम्तियाज अंसारी, ममता सोनी, अनूप प्रसाद, गोबिंद मुंडा, पंकज महतो, निखिल कुमार दांगी, सुरेश नायक, सुबोध कुशवाहा, सरस्वती देवी, कांशी दांगी, कुंदन कुशवाहा है। उल्लेखनीय है कि गोला थाना पुलिस ने डीभीसी चौक गोला निवासी आजसू कार्यकर्ता सागर गोस्वामी को महिला से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इसी मामले में आजसू नेता दिलीप दांगी के नेतृत्व में सैकंडों आजसू कार्यकर्ता थाना पहुंच कर डीएसपी किशोर कुमार रजक पर पक्षपात कर मुकदमा में फंसाकर जेल भेजे जाने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात पर पुलिस के साथ आजसू नेताओं की जोरदार तीखी बहस भी हुई। बताया गया कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार आजसू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।

जिसमें तीन को पूछताछ कर छोड़ दिया गया। वहीं एक कार्यकर्ता सागर गोस्वामी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देर शाम पीआर बॉन्ड पर कोर्ट से उसे जमानत मिली। आजसू नेताओं का कहना था कि किशोर कुमार रजक सत्ता पक्ष के इशारे पर आजसू कार्यकर्ताओं को झूठा मुकदमा में फंसा कर जेल भेज दे रहे हैं। इस मामले में गिरिडीह सांसद भी प्रेस वार्ता कर प्रशासन को खुली चुनौती दी है।

झारखंड में शासन-प्रशासन बेलगाम, लोगों का हो रहा शोषण : रोशनलाल

आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने आजसू जिला कार्यालय में कहा कि झारखंड में शासन-प्रशासन बेलगाम हो गया है,और सरकार के इशारे पर ब्यूरोक्रेट ब्यूरोक्रेसी जनता को लूटने और शोषण करने का काम कर रही है। एसडीपीओ किशोर कुमार रजक द्वारा साजिश के तहत भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं पर जबरन तरीके से फंसाने के लिए किसी से कंप्लेंट करा कर अरेस्ट करने का काम किया गया। इसका विरोध करने लोग गोला थाना पहुंचे तो एसडीपीओ ने लोगों,नेताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

स्थानीय नेताओं द्वारा विरोध किया गया तो उन लोगों को छोड़ दिया। लेकिन,आज सू-भाजपा नेताओं पर 353 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह जनता पर अन्याय हो रहा है। एनडीए विरोध करेगी और सरकार के ऐसे नुमाइंदे को बर्दाश्त नहीं करेगी। रोशन लाल चौधरी ने एसडीपीओ व गोला बीडीओ को बर्खास्त करने की मांग की है।

हार से बेचैन हैं डीएसपी रजक: चंद्रप्रकाश चौधरी

आजसू कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पत्रकारों से दूरभाष पर कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की हार से डीएसपी बेचैन हैं। उनको हार नही पच रहा है। इससे पहले भी वो एकतरफा काम करते रहे हैं। कोई समस्या होती है तो लोग कहां जाएंगे। थाना जाने पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via