महिला ने दो बच्चों के साथ कुआँ में कुद कर की आत्महत्या.

Share
Link copied

Plamu, Arunish,

पलामू : पलामू से एक दिल दहलाने वाली घटना सामनें आई है. पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा में एक महिला ने दो बच्चों के साथ कुआँ में कुद कर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों का शव निकला गया है, वहीं महिला का शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार महिला गुरूवार से थी लापता.

महिला के परिजनों ने शुक्रवार को करीब चार बजे शाम में थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. वहीं इस मामले में महिला के मायके वालों ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगाया है. मृतक महिला का मायका सतबरवा थाना क्षेत्र में है. परिजनों के अनुसार महिला के ससुराल वाले उसे अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow