Home Minister to visit Jharkhand today

राहुल गांधी और कांग्रेस  ने और  देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है : अमित शाह

Share
Link copied

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  अमित शाह  ने राहुल गाँधी के अमेरिका में दिए  बयानों पर करारा हमला बोला है। 

अमित शाह ने कहा ली राहुल गांधी की देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना आदत हो गयी है।

राहुल गाँधी के बयान कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को दर्शाते हैं

राहुल गाँधी के बयान से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर देश के सामने आया है

राहुल गाँधी कह रहे हैं कि आरक्षण ख़त्म कर देंगे लेकिन जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता

**

कांग्रेस कितनी भी कोशिशें कर ले, देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने विदेशी धरती पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के देशविरोधी बयानों को लेकर आज बुधवार को करारा हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गाँधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गाँधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है।

शाह ने कहा कि राहुल गाँधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गाँधी को बताना चाहता हूँ कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow