IMG 20241107 WA0091

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को अर्गाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर शाम पांच बजे से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन, झारखंड के विभिन्न छठ घाटों पर  श्रद्धालुओं का दिखा जन सैलाब।

IMG 20241107 WA0091

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
IMG 20241107 WA0088
Chhath, the great festival of folk faith

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को अर्गाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर शाम पांच बजे से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। इस क्रम में गिरिडीह के प्रसिद्ध छठ घाट अरगाघाट में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल दिन दयाल छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट, आश्रम गली न्यू बरगंडा छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, मेट्रोस गली छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा अहार छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों पर भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों के साथ-साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी हुईं थी। इस दौरन विभिन्न स्थानीय छठ पूजा समितियों के द्वारा छठ घाट को आकर्षक रुप से सजाया गया था। खास कर शिव शक्ति छठ घाट की सजावट देखने लायक थी। छोटे बड़े बच्चे महिलाएं युवा सभी उत्साहित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए आतुर दिखे। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य कई संगठनों के द्वारा निशुल्क दूध का वितरण किया गया। कई सामाजिक संस्थान और अन्य लोगों के द्वारा जगह-जगह फलों का वितरण भी किया गया। कुल मिलाकर छठ महापर्व के तीसरे दिन बड़े ही श्रद्धा भाव से भगवान दीनानाथ की आराधना की गई और शाम में उन्हें अर्घ्य अर्पित किया गया। हर और छठ गीत से पूरा माहौल भक्ति मय बना हुआ था।

Share via
Share via