रांची के केंद्रीय सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक, सिरम टोली में हो रहे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर L&T कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

रांची के केंद्रीय सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक, सिरम टोली में हो रहे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर L&T कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

Share
Link copied

रांची के केंद्रीय सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक, सिरम टोली में हो रहे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर L&T कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

Meeting of tribal organizations at the central Sarna site in Ranchi, questions raised on the working style of L&T Construction regarding the construction of the flyover in Siram Toli.
Meeting of tribal organizations at the central Sarna site in Ranchi, questions raised on the working style of L&T Construction regarding the construction of the flyover in Siram Toli.
पटेल चौक से सिरमटोली तक हो रहा है फ्लाईओवर निर्माण का विरोध 
फ्लाई ओवर के कारण सरना स्थल का अस्तित्व संकट में
46 डिसमिल से सिमट कर 25 डिसमिल हो गया सरना स्थल
बीते दिनों सिरमटोली चौक को समाज के द्वारा किया गया था जाम 
–L&T कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

रांची: केंद्रीय सरना स्थल में विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान समाज के लोगों ने पटेल चौक से सिरमटोली चौक तक हो रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य और एल&टी कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की गई.

बता दें कि सिरमटोली का केंद्रीय सरना स्थल 46 डिसमिल से सिमटकर 25 डिसमिल पर आ गया है. फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरा हो गया है. सरहुल के मौके पर लाखों लोग इस केंद्रीय सरना स्थल में पहुंचते हैं. ऐसे में सड़क संकरा हो जाने के कारण अव्यवस्था उत्पन्न होगी. मौके पर समाज के सोनू खलखो ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने भी इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए तत्काल कंपनी को कई बदलाव करने के निर्देश दिए थे.

रांची के केंद्रीय सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक, सिरम टोली में हो रहे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर L&T कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

लेकिन मंत्री की बातों को भी अनसुना किया गया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का अस्तित्व संकट में है. विशेष कर हमारे धर्म से जुड़े इस सरना स्थल का अस्तित्व संकट में है. यह हमारा सरना धर्मावलंबी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, और अपनी आस्था का केंद्र की सुरक्षा के लिए जो काम करना पड़ेगा वह किया जाएगा चाहे इसका परिणाम कुछ भी हो.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow