United Kisan Morcha - Jharkhand

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,18 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपने का हुआ निर्णय।

Share
Link copied

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न,18 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय।

United Kisan Morcha - Jharkhand
United Kisan Morcha – Jharkhand

रांची:आज संयुक्त किसान मोर्चा – झारखंड की बैठक पूरन महतो की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा कार्यालय (अलवर्ट एक्का चौक स्थित) में सम्पन्न हुई। बैठक में किसान विरोधी नयी केन्द्रीय बाजार नीति रद्द करने सहित भूमि बैंक, रद्द करने, किसानों के फसलों के लिए एम एस पी की कानूनी गारंटी,गैर मजरूवा जमीन में रसिद नहीं काटने, झारखंड में हाथियों का आतंक, वनपटटा, विस्थापन, सिंचाई, बड़कागांव को /पटक कट्टरसहित किसान मुद्दों पर 18 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर किसान विरोधी केन्द्रीय नयी बाजार नीति रद्द करने का विधान में प्रस्ताव पास करने का आग्रह करेगी ताकि किसान विरोधी नयी कृषि बाजार नीति के खतरे से झारखंड के किसानों को बचाया जा सके।जैसा की केरल विधानसभा एवं पंजाब विधानसभा में किसान विरोधी नयी केन्द्रीय बाजार नीति रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया है।
उक्त मुद्दों को लेकर प्रमंडलीय / जिला / प्रखंड/ पंचायत स्तर किसान महापंचायत कर नवम्बर माह तक झारखंड में बड़ा किसान आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। 16 मार्च को डेढ़ साथ से चल रही बड़कागांव किसान आन्दोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं का दौरा होगा।
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के उप महासचिव महेन्द्र पाठक, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, किसान महासभा के अध्यक्ष पूरन महतो, अखिल भारतीय किसान – खेत मजदूर संगठन , अध्यक्ष ब,मुकुद महतो,झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव असिम सरकार, मदुवा कच्छप, संतोष रजक, इम्तियाज खान आदि उपस्थित थे।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow