कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर पलामू कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक किया पैदल मार्च।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर पलामू कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक किया पैदल मार्च।

Share
Link copied

Congress workers marched on foot from Palamu Congress office to the Deputy Commissioner’s office regarding public problems

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर पलामू कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक किया पैदल मार्च।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर पलामू कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक किया पैदल मार्च।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर पलामू कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक किया पैदल मार्च।
पलामू :पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया और 5 सूत्री मांग पत्र उप विकास आयुक्त को सौंपा। इस अवसर पर बिट्टू पाठक ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जनहित में काम कर रही है, लेकिन जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने आस्था और विश्वास के साथ हमारी सरकार बनाई है, और अब हमारी प्राथमिकता है, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, चाहे वह अंतिम व्यक्ति हो। कांग्रेस पार्टी की ओर से रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल हैं: 1. धान अधिप्राप्ति केंद्रों में भ्रष्टाचार खत्म कर किसानों को जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए और ऑनलाइन कार्य समय पर किए जाएं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से ब्लॉक का चक्कर न लगाना पड़े। 2. चैनपुर नेवरा रोड को जल्दी ठीक किया जाए। 3. जीएलए कॉलेज में बने स्टेडियम को खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द शुरू किया जाए। 4. हार्ट के मरीजों के लिए कैथ लैब का निर्माण शीघ्र किया जाए। 5. चैनपुर के कुरका में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग में इस वर्ष से नामांकन शुरू किया जाए। मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सरकार है और समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में विनोद तिवारी, शमीम अहमद, रायन ओमप्रकाश, अमन, ईश्वरी सिंह, तारकेश्वर पासवान, विद्या सिंह चेरो, सौरभ पांडे, गिरजान राम, राजेंद्र अग्रवाल, भिखारी राम, सुधीर चौबे, शंकर पांडे, विश्राम दुबे, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, जतरू उरांव, अशोक पासवान, अजय साहू, मिठू खान, सच्चिदानंद मिश्रा, बबलु गुप्त, तुलसी पासवान, रिंकू सिंह, सोनू सिंह, हैदर खान, छोटू चंद्रवंशी, सच्चिदानंद शुक्ला, अनिल सिंह, नफीस खान, सन्नू खान, मीर खुर्शीद आलम, परवेज खान, गोपाल सिंह, मोहम्मद मुस्ताक, ऋषि पांडे, खुर्शीद खान, उमेश यादव, अमिताभ शर्मा, सुनील दुबे, प्रमोद यादव, रामानंद पांडे, सुरेंद्र भुइया, विष्णु देव यादव, पंकज पासवान, राजू रविदास, अजय पांडे, छोटू मुखिया, आरिफ अंसारी, विपिन यादव, अभय पांडे समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow