20250317 115008

सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का जिम्मा सिर्फ हिंदुओं के पास नहीं है :रघुवर दास, देखे वीडियो

सांप्रदायिक सौहार्द बनाने का जिम्मा सिर्फ हिंदुओं के पास नहीं है :रघुवर दास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के गिरिडीह जिले में हुए दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प के बाद फिलहाल मामला शांत है । लेकिन मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है इस पूरे मामले में भाजपा एकदम आक्रामक मूड में है । BJP  हिंदुओं के प्रति सरकार के रवैया से नाराज होकर लगातार सरकार को घेरने में लगी  है  कल रघुवर दास ने घटनास्थल जाकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई रघुवर दास ने खोरी महुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या शांति का जिम्मा सिर्फ हिंदुओं के जिम्मे  है  ? क्यों बार-बार हिंदुओं के पर्व पर शांति भंग की जाती है . आपके थानेदार क्या कर रहे थे क्यों आप लोग मूक दर्शक बैठे हुए थे। रघुवर दास राजधनवार घटनास्थल के दौरे पर गए थे इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वायरल वीडियो

रघुवर दास ने  कहा कि जब होली के जुलूस को रोकने की कोशिश की जा रही थी तो स्पेशल ब्रांच कहाँ था आपकी पुलिस कहाँ थी ।  मस्जिदों के ऊपर  पत्थर और बोतल कहां से जमा हुई है ।

उन्होंने कहा की सद्भावना का जिम्मा सिर्फ हिंदू समाज के पास है इसका ठेका सिर्फ  हिंदुओ ने  नहीं लिया है सांप्रदायिक सौहार बनाने का जिम्मा सिर्फ हिंदुओं के पास नहीं है।  मस्जिद के पास बोतल चल रहा है पत्थर चल रहा है क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी थानेदार क्या कर रहे थे इसके बाद रघुवर दास काफी गुस्से में नजर आते हुए चले गए लेकिन एसडीएम अनिमेष रंजन के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

इधर इस मामले को तूल देते हुए RJD के प्रवक्ता Dr  मनोज ने कहा कि रघुवर दास जी का बयान धर्म को बांटने वाला हिंदू मुसलमान को बांटने वाला बयान है।  रघुवर दास राज्यपाल रह चुके हैं मुख्यमंत्री रह चुके हैं संवैधानिक पदों पर रहे हैं इस तरह का बयान उन्हें शोभा नहीं देता है।

पारिवारिक समारोह बाहा पर्व के बाद सीता सोरेन के JMM में घर वापसी की अटकलें तेज

जिला प्रशासन की कटिबद्धता से वहां अमन चैन बना रहा रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी के कई नेता तुष्टिकरण की बात कह कर अपनी रोटी सेकना चाहते हैं रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी में अपना जगह तलाश रहे है।

होली के मौके पर नामकुम में दो गुटों में झड़प , एक की मौत

उन्होंने कहा की BJP में अपना जगह मिले इसकी व्याकुलता में इस तरह का बयान शोभा नहीं देता। इसलिए इस तरह का बयान देना बंद करें।  भारतीय जनता पार्टी की यही राजनीति रही है कि समाज के नाम पर धर्म के नाम पर देश को बांटो राज्य को बांटो जनता को बांटो संविधान को बांटो इसलिए रघुवर दास जी ऐसी राजनीति से  परहेज करें इस तरह बयानों को ना दें।

 

Share via
Share via