रेलवे ट्रैक पर फंसा मोटरसाइकिल, बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक डालटनगंज डाउन लाइन रहा बाधित।

रेलवे ट्रैक पर फंसा मोटरसाइकिल, बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक डालटनगंज डाउन लाइन रहा बाधित।

Share
Link copied

रेलवे ट्रैक पर फंसा मोटरसाइकिल, बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक डालटनगंज डाउन लाइन रहा बाधित।

पलामू :डालटनगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की मौत उस समय हो गई जब वह मोटरसाइकिल संख्या JH 03 R 8691 से ट्रैक की दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा था। घटना शनिवार की अहले सुबह करीब 2:55 बजे की है। युवक की पहचान जीएलए कॉलेज रोड निवासी कंचन कुमार राज के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद डाउन लाइन पर सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा। वही मालगाड़ियों का परिचालक दूसरे ट्रैक से कराया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे नियंत्रण कक्ष द्वारा पटना बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को घंटे भर गढ़वा रोड स्टेशन पर रोककर रखा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक में मोटरसाइकिल फंस जाने के कारण युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय रेल प्रबंधन द्वारा घायल युवक को एमएमडीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इस बीच जीएलए कॉलेज रोड के रहने वाले युवक को पता करते अस्पताल पहुंचे, तब जाकर उसकी पहचान की जा सकी। डाल्टनगंज राजकीय रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow