20250322 161223

धनबाद मइयां सम्मान योजना में लचर व्यवस्था के कारण महिलाओं में हुई जबरजस्त मारपीट: देखें वीडियो

धनबाद अंचल कार्यालय में मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के बीच  मारपीट और गुत्थम -गुत्थी हो गयी । इस घटना ने  झारखंड में  अधिकारियों द्वारा योजना में बरती जा रही ढीलापन के रवैये को उजागर कर दिया है। 
धनबाद अंचल कार्यालय में हुई घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है। महिलाएं सुबह से लंबी कतारों में फॉर्म भरने के लिए खड़ी होती हैं, लेकिन अव्यवस्था और सीमित संसाधनों के कारण सभी का काम नहीं हो पाता। इससे “पहले हम, पहले हम” की स्थिति  बनी रहती है, जो आपसी तनाव और मारपीट में बदल गई। कुछ महिलाओं ने चप्पलों और बोतलों तक का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
महिलाओं का यह भी आरोप है कि फॉर्म भरने और कागजात जमा करने में त्रुटियों के कारण उन्हें एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तक दौड़ना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया इतनी जटिल और अपमानजनक हो गई है कि सम्मान के बजाय वे अपमानित महसूस कर रही हैं। कई महिलाओं ने सरकार पर “कुत्ता की तरह दौड़ाने” का आरोप  लगाया है। 
गौरतलब है की मईया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा किया है, जो पहले 1000 रुपये था और बाद में बढ़ाया गया। यह योजना अगस्त 2023 में शुरू हुई थी और इसका लक्ष्य राज्य की गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं को सशक्त बनाना है। 
 मईया सम्मान योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनका सम्मान करना था, लेकिन धरातल पर इसके क्रियान्वयन में खामियां इसे विवाद का विषय बना रही हैं। हालांकि महिला सम्मान योजना में कोई त्रुटि न रहे इसके लिए सरकार ने सहायता के लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया है
Share via
Share via