लातेहार के चंदवा में नक्सली हमला: सीएमपीडीआई की कोयला खदान साइट पर तांडव, छह वाहन और दो मशीनें फूंकी

लातेहार के चंदवा में नक्सली हमला: सीएमपीडीआई की कोयला खदान साइट पर तांडव, छह वाहन और दो मशीनें फूंकी

Share
Link copied

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के तूरीसोत गांव में 3 मई  की रात नक्सलियों ने कोयला खनिज सर्वेक्षण में लगी सीएमपीडीआई की साइट पर हमला कर तांडव मचाया। नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीनों, दो कार, दो पिकअप वैन और दो ट्रकों समेत कुल आठ वाहनों को आग लगा दी, जिससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए। हमले के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की और करीब एक घंटे तक हंगामा करने के बाद फरार हो गए। स्थानीय लोगों और प्रारंभिक जांच के आधार पर माओवादी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही पलामू डीआईजी वाई.एस. रमेश और लातेहार एसपी कुमार गौरव घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके को सील कर छापेमारी शुरू की और जांच जारी है। यह इलाका लातेहार, चतरा और रांची की सीमा से सटा सुदूरवर्ती क्षेत्र है, जहां नक्सली गतिविधियां पहले भी देखी गई हैं। पुलिस नक्सलियों की तलाश में सघन अभियान चला रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow