प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद विमान हादसे के स्थल का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद विमान हादसे के स्थल का करेंगे दौरा

Share
Link copied

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां वे गुरुवार को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के स्थल का दौरा करेंगे। इस दुखद घटना में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे क्रैश साइट पर जाएंगे, जो मेघानी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर के पास है। इसके बाद, पीएम सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है और एकमात्र जीवित बचे यात्री को भर्ती किया गया है। अपने दो घंटे के दौरे के अंत में, प्रधानमंत्री एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें हादसे की जांच और राहत कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी।

इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद में हुई यह भयावह त्रासदी बेहद स्तब्ध और व्यथित करने वाली है। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार देर शाम घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे की जांच के लिए डीजीसीए और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने काम शुरू कर दिया है।l

एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow