जमशेदपुर में बन्ना गुप्ता के कार्यालय के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय के समीप एक स्कूटी, बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही कदमा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



















