IMG 20250620 WA0061

झारखण्ड के नगर उंटारी को जल्द मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 100 बेड का अस्पताल और ट्रामा सेंटर।

168 करोड़ की मंजूरी से मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फिर दिखाया विकास के प्रति समर्पण।

IMG 20250620 WA0061
Jharkhand’s city Untari will get a big health gift, a 100-bed hospital and trauma center.

रांची :नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से भवनाथपुर के माननीय विधायक  अनंत प्रताप देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने *नगर उंटारी में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों समेत सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 168 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके तहत नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा,* जिसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा* उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।

Share via
Share via